हरिद्वार – हरिद्वार स्थित सती घाट पर एक साथ कई हजार लोगो की लावारिस अस्थियों को विसर्जित किया गया। हरिद्वार की पुण्यदायी सेवा समिति और दिल्ली की श्री देवोत्थान सेवा समिति द्वारा पिछले 21 सालों से हिंदू धर्म के लावारिस लोगो की अस्थियों को एकत्रित करके गंगा में विसर्जित कर मोक्ष प्रदान दिलाने का काम किया जा रहा है। समिति से जुड़े लोग, साल भर दिल्ली के निगम बोध घाट पर लावारिस लोगो की अस्थियों को इकट्ठा करते है। उसके बाद साल में एक बार हरिद्वार लाकर सभी अस्थियों को गंगा में सामूहिक रूप से विधि विधान के साथ विसर्जित करते है। दोनों संस्थाओं से जुड़े लोग अस्थि विसर्जन से पहले अस्थि कलश यात्रा निकालते हैं।
इस बार यह 21 वीं स्थित कलश यात्रा थी। समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार देश ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, श्रीलंका आदि देशों से भी लावारिस लोगों की अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जित किया गया है।

इस दौरान श्री पुण्यदायी सेवा समिति प्रांत प्रभारी रविंद्र गोयल, देवोत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री विजय शर्मा, समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग, जानकी प्रसाद, चंद्र घर काला, यशपाल विजन, अनिल गुप्ता, रवि दत्त शर्मा, डॉक्टर मदन मोहन पालीवाल, सुनील अग्रवाल, नितिन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रणवीर सिंह चौहान, प्रेमचंद पोखरियाल, मयंक गुप्ता, लक्ष्मी देवी, राम विजय, जितेंद्र शास्त्री, गणेश दत्त अग्रवाल, ललिता मिश्रा, अरुण कुमार गुप्ता, महिपाल गोयल और अवनीश गोयल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *