हरिद्वार – 40 वी वाहिनी पीएसी के 42 वें स्थापना दिवस के मौके पर तीन दिवसीय मेला की शुरुआत 2 दिसंबर शुक्रवार से होगी। 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में पीएसी और अन्य पुलिस वालों के परिवारों को मौका दिया जाएगा कि वह अपने कार्य क्षेत्र के साथ साथ एंटरप्रेन्योरशिप का हुनर भी प्रदर्शित कर सके.लगभग 50 स्टाल लगाए जाएंगे जिसमें खाने-पीने से लेकर उत्तराखंड देवभूमि उत्पादों की भी प्रदर्शनी रहेगी।
40 वी वाहिनी पीएसी हरिद्वार के कमांडेंट ददन पाल ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों द्वारा अपने लघु उद्योगों के उत्पादों को प्रदर्शित करना है। पुलिसकर्मियों को एक स्टार्टअप की दिशा में भी प्रोत्साहित करना है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो, उन्होंने कहा कि मेले में उत्तर और दक्षिण भारत के विशेष व्यंजनों का भी आकर्षण रहेगा जिसमें एक लाख रुपए की स्कूटी और लैपटॉप भी लकी ड्रॉ में रखे गए हैं।
