हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस ने पूरे जिले में संचालित सैकड़ों मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्रवाई की है। छापेमारी की कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिले में लगातार मानकों के विपरीत चल रहे मेडिकल स्टोरों की शिकायते मिल रही है। शिकायतों का संज्ञान लेकर पुलिस ने करीब 450 मेडिकल स्टोरों पर रैंडम छापेमारी की है।

