हरिद्वार – हरिद्वार में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से शहर से लेकर गांव तक लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है तो वहीं हरिद्वार के हिल बाईपास और भीमगोडा में पहाड़ी से आये सिल्ट/मलबे ने वहां के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हरिद्वार के एसडीएम पूरन सिंह राणा ने मोके पर खड़े होकर अपनी सुपरविजन में नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों से मालवा हटवाया और रास्ते की सफ़ाई करवाई।


