हरिद्वार – हरिद्वार में जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में आना लगातार जारी है। ताजा मामला हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र का है जहां पर कल देर रात लक्सर रोड स्थित शराब के ठेके पास हाथियों का झुंड आ धमका। हाथियों को देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगो ने हाथियों का वीडियो बनाना शुरु कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को जंगल की ओर भगाया। लेकिन ठेके के पास जब हाथियों का झुंड पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हरिद्वार रेंज के रेंजर दिनेश नौडियाल ने बताया की इस क्षेत्र में हाथियों की मूमेंट लगातार बढ़ रही है जिस कारण इस क्षेत्र में गस्त को बढ़ाया गया है। और 24 घंटे वन विभाग की टीम में मुस्तैद हैं। हालाकि विभाग के पास ऐसी कोई योजना फिलहाल नजर नहीं आती जिससे जंगली जानवरों को जंगल में ही रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *