हरिद्वार – हरिद्वार स्थित नेहरू युवा केन्द्र में 18+ वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत हुई। उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा बनाये गए इस
वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन किया। मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश मे 75 प्रतिशत सरकारी और 25 प्रतिशत प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। दिसम्बर तक पूरे देश को वैक्सीनेट करना है और कोरोना को हराना है, इसी संकल्प के हाथ सरकार आगे बढ़ रही है। वही उन्होंने प्रदेश के लोगो से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के यूनिट हेड डॉ संदीप तंवर ने बताया कि सरकार द्वारा तय किये दाम पर इस सेंटर में रोजाना लगभग 500 लोगो को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक व्यक्ति को 780 रुपये में वैक्सीन की एक डोज़ लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए जल्द से जल्द पूरे देश के लोगो को वैक्सीन लगाना बहुत जरूरी है और लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। उनके द्वारा बड़े स्तर पर वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है और वो अभी तक लगभग 25000 लोगो को वैक्सीन लगा चुके है।

