हरिद्वार – थाना सिडकुल के क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद में आपसी विवाद में मामला इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में लाठी और डंडे चल पड़े। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई। जिससे मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई और झगड़े को शांत कराया। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ग्राम रोशनाबाद में हुए झगड़े में दोनों पक्षों के दर्जनों से ज्यादा लोग आपस में भीड़ रहे थे देखते ही देखते झगड़ा हाथापाई पर आ पहुंचा था। लेकिन तभी सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस के द्वारा मामले को शांत करवाया गया। झगड़ा कर रहे मुख्य लोगों को थाना सिडकुल बुलवाया गया। झगड़े के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन अगर पुलिस समय से ना पहुंचती तो इस झगड़े में कई लोग घायल हो जाते। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।

