हरिद्वार – उत्तराखंड पुलिस विभाग में कई पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। हरिद्वार के एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभी सूचना एवं सुरक्षा और पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह आईपीएस अजय सिंह को हरिद्वार का नया एसएसपी बनाया गया है। इसके साथ ही एसपी देहात परमेंद्र डोभाल को चमोली का प्रभारी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरिद्वार में तैनात रहे एसपी यातायात हिमांशु कुमार को बागेश्वर में एसपी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *