हरिद्वार – हरिद्वार के बैरागी कैंप स्थित अखाड़ों द्वारा किये गये अवैध निर्माण को पुलिस और प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। साधुओं के विरोध के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन विरोध के बीच अवैध निर्माण पर प्रशासन की जेसीबी लगातार चल रही है। मौके पर हरिद्वार सीओ सिटी अभय सिंह, हरिद्वार एसडीएम गोपाल सिंह चौहान समेत भारी पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *