हरिद्वार – उत्तराखंड के पर्यटन एव हरिद्वार प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने क़वारन्टीन सेंटर बनाने के लिए जिला प्रशासन को अपना आश्रम में जगह दी है। मंत्री सतपाल महाराज के हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में 200 बेड का क़वारन्टीन सेंटर बनाया गया है। आज सतपाल महाराज ने इस क़वारन्टीन सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान जिले के अन्य कई विधायक भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल मे ये क़वारन्टीन सेंटर मरीजों के इलाज के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा और यहाँ 200 बेड के अलावा मरीजों के लाने ले जाने हेतु एम्बुलेंस और उनके खाने पीने की व्यवस्था भी उनके आश्रम प्रबंधन की तरफ से निशुल्क रहेगी।
उद्घाटन के अवसर पर गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार जिलाधिकारी सी0 रविशंकर, सीएमओ एस के झा और जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

