हरिद्वार – हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार लोकसभा क्षेत्र पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत। पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं ने त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया।
हरिद्वार जिले के नारसन बॉर्डर से शुरू हुए रोड़ शो के दौरान भाजपा कई नेताओं और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरिद्वार के सिंहद्वार चौक पर विधायक मदन कौशिक ने भी समर्थकों के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत किया।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखकर वे भी गदगद है। हरिद्वार सीट के चुनाव पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा हरिद्वार लोकसभा सीट इस बार 5 लाख वोटों से जीतने जा रही है।

