हरिद्वार – पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार स्थित दीक्षा राइजिंग पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में से शिरकत की। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की।
सांसद निशंक ने स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई नई शिक्षा नीति से उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

