हरिद्वार – हरिद्वार के रौशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में भी उत्तराखंडी लोक पर्व इगास की धूम रही। यहां पुलिस लाइन में ईगास पर्व पर मानो पहाड़ी संस्कृति ही उतर आई। पुलिसकर्मियों ने यहां जमकर इगास बगवाल मनाई। इस मौके पर पुलिस लाइन में जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में जहां नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने आलाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन के मंदिर में पूजा अर्चना की…वहीं सभी को ईगास पर्व पर बधाई दी।

इस मौके पर पहाड़ी व्यंजन भी परोसे गए। पुलिस लाइन के मैदान में जमकर ईगास बगवाल मनाई गई जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *