मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक साथ 7 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने सभी दुकानों के शटर तोड़ डाले और चोरी की ये वारदात दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है।

बहादराबाद के रोहलकी गांव स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय के पास बनी मार्किट की सात दुकानों के ताले तोड़े गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाशों ने बेखौफ होकर इस वारदात को कैसे अंजाम दिया। इतना ही नहीं बदमाश एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां तक चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है। बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *