सचिन कुमार
हरिद्वार – उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है। हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि गेहूं और सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। वहीं दूसरी ओर बारिश और ओलावृष्टि से एक बार फिर से सर्दी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा पहले ही हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर समेत कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया गया था। जिसके बाद आज हरिद्वार जिले में तेज बारिश के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हुई है।

