मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पॉश सोसाइटी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की जूर्स कंट्री सोसाइटी में जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए मौके से दो दलालों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन युवक हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं जबकि दोनों दलाल दिल्ली और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। छापेमारी की कार्रवाई में पुलिस ने देह व्यापार में धकेली गई तीन युवतियों को भी आजाद कराया है। तीनों युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं जिन्हें जिस्मफरोशी के लिए यहां बुलाया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *