हरिद्वार – नई बस्ती भीमगोड़ा स्थित ज्वेलर्स से दो पुरुष व एक महिला द्वारा धोखाधड़ी कर नकली सोने के पेंडेंट देकर 2 लाख रुपये ठगने सम्बन्धी प्रकरण सामने आने के बाद गठित पुलिस टीम ने महिला सहित गिरोह के तीनों सदस्यों को दबोचने में सफलता हासिल की।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कोतवाली नगर हरिद्वार में 25 मार्च को दर्ज मुकदमे में टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 10-10 ग्राम वजनी नकली सोने से बने 13 पेंडेंट भी बरामद किया है।
पुलिस टीम
- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार
- हे0का0 हरेन्द्र सिंह
- हे0का0 जितेन्द्र कुमार
- म0का0 भारती रावत

