हरिद्वार – हरिद्वार में 4 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है। कावड़ियों के लिए जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े हर पहलू पर प्रशासनिक अधिकारी कसरत कर रहे हैं। आज अधिकारियों ने सिडकुल के उद्यमियों स्थानीय व्यापारियों और अन्य संगठनों के साथ बैठक की।

बैठक में डीएम एसएसपी समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कांवड़ मेले के दौरान आने वाली चुनौतियां को लेकर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से सुझाव मांगे वहीं लोगों से भी सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों के मुताबिक पिछले साल कांवड़ मेले में 4 करोड़ से ज्यादा शिवभक्त आए थे। वहीं इस बार लगभग 5 करोड कांवड़ियों के आने की उम्मीद है। इसलिए मेले में ज्यादा पुलिस फोर्स भी तैनात किया जाएगा। 30 तारीख को हरिद्वार में मेले के लिए पुलिस फोर्स पहुंच जाएगा। इसके बाद फोर्स की तैनाती सेक्टर वाइज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *