मयूर सैनी की रिपोर्ट

हरिद्वार – हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 10 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम संदीप और विक्रांत है। पुलिस ने संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दोनो को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

सिडकुल थाना प्रभारी एल.एस बुटोला ने बताया कि बीती रात सिडकुल स्थित डेनसो चौक के पास चेकिंग की जा रही थी, इसी बीच पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वो भागने लगे। लेकिन उससे पहले पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और तलाशी के दौरान इनके पास से 2 देशी शराब की पेटियां बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने शराब तस्करी की बात स्वीकार की। दोनों युवकों की निशानदेही पर रावली महदूद के कृष्णा नगर स्थित मकान से 8 अन्य अवैध शराब की पेटियां और बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।


गौरतलब है कि हरिद्वार में कोविड कर्फ्यू लागू है बावजूद इसके कुछ लोग अवैध कामो में संलिप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *