हरिद्वार – विगत 02 दिन पूर्व सब्जी मंडी से लोडेड टेंपो चोरी संबंधी मामले में पुलिस टीम द्वारा चोरी के टेंपो को लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया था। एसएसपी हरिद्वार द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व चोरों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा पुरानी पंचायती वैश्य धर्मशाला के गेट के पास से अभियुक्त को चोरी की मोपेड (विक्की) के साथ दबोचा गया।
जिसकी निशांदेही पर चोरी की मारुति वैन जो की सब्जी मंडी से चोरी की गई थी बरामद की गई। साथ ही अभियुक्त ने 02 दिन पूर्व सब्जी मंडी से लोडेड टेंपो चोरी करना भी स्वीकारा जिसे पूर्व में लावारिश हालत में बरामद किया जा चुका है।
पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी
2.व0उ0निरी0 संतोष सेमवाल
3.उपनिरीक्षक सुनील रमोला
4.उपनिरीक्षक शमशेर अली
- कॉन्स्टेबल नितुल यादव
6.कांस्टेबल वीर सिंह - कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान
- कांस्टेबल रोहित

