हरिद्वार – हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में पुलिस की सेवा को यादगार बनाने के लिए पुलिस ने कावड़ियों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया है। इस स्थान पर कावड़िए रुक कर सेल्फी ले रहे हैं। शंकराचार्य चौक के पास कांवड़ पटरी पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट का एसएसपी अजय सिंह ने उद्घाटन किया।
इस दौरान एसएसपी ने कई कावड़ियों के साथ फोटो भी खिंचवाए। एसएसपी ने कहा कि हरिद्वार पुलिस कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा में तत्परता से काम कर रही है। अपनी हरिद्वार यात्रा और पुलिस की सेवा को कांवड़िया फोटो के रूप में सहेज सकें इसके लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। कई कावड़िए सेल्फी प्वाइंट का इस्तेमाल करते हुए यहां सेल्फी और फोटो ले रहे हैं।

