हरिद्वार – बाल अपराध की रोकथाम एवं भिक्षावृत्ति कराने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में A.H.T.U. (Anti human trafficking unit) ने 4 जनवरी को एक नशाखोर के कब्जे से रोड़ी बेलवाला हरिद्वार से 2 नाबालिग सगी बहनों को आजाद कराने में कामयाबी हासिल की।
A.H.T.U. टीम द्वारा की गई पूछताछ में जानकारी मिली की मां का देहांत होने पर कथित पिता दोनों सगी बहनों को हरिद्वार छोड़कर चला गया था। लावारिस होकर गुजर बसर की कोशिश कर रही दोनों बहनों के सम्पर्क में आने पर अभियुक्त ने पहले इन दोनों को डरा-धमकाकर पहले जबरदस्ती फ्लूड नशे आदि का सेवन कराकर उनका शारीरिक शोषण करना शुरु किया और फिर हर की पैड़ी में भिक्षाटन का काम करवाना शुरु कर दिया।
मुखबिर से सूचना मिलने पर नोडल ऑफिसर निहारिका सेमवाल के निर्देशन में A.H.T.U. टीम ने दोनों नाबालिक बहनों को मुक्त कराकर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर में पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा बालिकाओं को शिशु बालिका गृह केदारपुरम देहरादून में आश्रय दिलाया गया।
क्षेत्रीय जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
टीम का नाम –
- सीओ ऑप्स निहारिका सेमवाल (नोडल एएचटीयू)
- निरीक्षक राकेद सिंह कठैत (प्रभारी AHTU)
- श्रीमती भावना कैन्थौला (प्रभारी निरीक्षक कोत0नगर)
- हे0कां0 राकेश कुमार (AHTU हरिद्वार)
- म0कां0 हेमलता (AHTU हरिद्वार)
- चालक दीपक चंद (AHTU हरिद्वार)

