हरिद्वार – रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी की 10 बाइकों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। रानीपुर कोतवाली में खुलासा करते हुए हरिद्वार की एसपी क्राइम ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोर लक्सर के रहने वाले हैं। दरअसल बीती 17 नवंबर को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सेक्टर चार स्थित लगने वाली साप्ताहिक पीठ में खरीदारी करने आए अकरम नाम के एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी। जिसका मुकदमा दर्ज करने के बाद रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम को यहां सलेमपुर में दो संदिग्ध को हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि यह लोग लक्सर से सिडकुल में नौकरी की तलाश में आए थे लेकिन नौकरी ना मिलने के कारण इन्होंने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 बाई के बरामद की है।

