हरिद्वार – झबरेड़ा क्षेत्रांतर्गत गुड की चरखी में काम करने वाले व्यक्ति द्वारा उनके 10 वर्षीय बेटे के लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा नाबालिक की बरामदगी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा नाबालिक की बरमादगी हेतु सैकड़ो CCTV कैमरों को चैक कर हरिद्वार, सहरानपुर, मु0नगर, दिल्ली आदि जगहों पर जाकर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से तालाश की गई।
जिस पर बच्चे के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा तुरंत दिल्ली पहुंच कर CCTV कैमरों व स्थानीय लोगों की मदद से उक्त बालक को आसफ अली रोड़ दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बच्चे के मिलने पर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।
पुलिस टीम
1.संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष झबरेड़ा
2.विपिन कुमार चौकी प्रभारी लखनौता
- कां देवेंद्र
4.कां कुंवर सिंह
5.HG अभिमन्यु
