हरिद्वार – हरिद्वार की भगवानपुर थाना पुलिस ने बालेकी गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी को सुलझा दिया है। मृतक युवक की हत्या नहीं की गई थी बल्कि उसने खुद ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीती 10 जनवरी की सुबह बालेकि गांव निवासी एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। गोली लगने से उसकी मौत हुई थी। उन्होंने मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तुरंत पुलिस टीम का गठन किया। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल से ज्ञात हुआ कि उसका एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। वो युवती से भागकर शादी करने को कह रहा था लेकिन प्रेमिका के मना कर देने पर वो मानसिक रूप से परेशान हो गया। 10 जनवरी की सुबह उसने अपने खेत में जाकर खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस टीम को एसएसपी अजय सिंह ने नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं मृतक के परिजन भी पुलिस की जांच से संतुष्ट नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *