हरिद्वार, 9 जुलाई – हरिद्वार में देर रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। देर रात से जारी बारिश के बाद रानीपुर मोड़, भगत सिंह चौक समेत कई चौक चौराहे और सड़के जलमग्न हो गई हैं। जिसके चलते सुबह ड्यूटी के लिए निकलने वाले लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं कई वाहन भी पानी में फंसकर बंद पड़ गए हैं। ऐसे में लोग मध्य हरिद्वार में हर साल होने वाले जल भराव के लिए प्रशासन और सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं।

