हरिद्वार – उत्तराखंड के जोशीमठ में आई आपदा के लिए एक बार फिर हरिद्वार जिला प्रशासन मदद के लिए आगे आया है। हरिद्वार से पांच ट्रको में भरकर राहत सामग्री जोशीमठ भेजी गई है। आज हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने हरी झंडी दिखाकर सभी ट्रक रवाना किए। डीएम विनय शंकर पांडे ने बताया कि जोशीमठ में जिन आपदा पीड़ितों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है उनके लिए ये राहत सामग्री भेजी गई।
राहत सामग्री में पांच हजार से ज्यादा राशन किट, 500 कंबल और दवाओं समेत कई रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाला सामान शामिल है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया कि हरिद्वार जिले की कई तहसीलों के अधिकारियों द्वारा समाजेवी और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से राहत सामग्री को इकट्ठा किया था और आगे भी जरूरत पड़ी तो आपदा पीड़ितों की हरसंभव मदद उनके द्वारा की जाएगी।

