रायबरेली (यूपी) उत्तर प्रदेश के ग्राम सभा हसनापुर रायबरेली में आज धूमधाम से भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाया गया। लोगों ने मिलकर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया। भगवान परशुराम से देश और पूरे विश्व से इस कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। साथ ही लोगों ने भगवान परशुराम के मंदिर के स्थापना का संकल्प भी लिया। इस मौके पर पंडित सचिन तिवारी, पंडित विजय तिवारी, पंडित अमित तिवारी, पंडित निखिलेश तिवारी, पंडित अखिलेश तिवारी, पंडित अन्नू तिवारी ,पंडित तरुण तिवारी, पंडित नितिन तिवारी, पंडित संचित तिवारी, पंडित आदित्य वाजपेई व आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *