हरिद्वार – देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के उपलक्ष्य में बीजेपी युवा मोर्चे ने अटल डिबेट क्लब का गठन किया है जो छात्रों के साथ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। बुधवार को हरिद्वार स्थित बीजेपी के जिला कार्यालय में भी अटल डिबेट क्लब द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें रानीपुर विधायक आदेश चौहान, बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में कई कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और बीजेपी सरकार की रीति नीति पर चर्चा की। इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का अहम योगदान है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज की युवा पीढ़ी भी जान सके इसलिए बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा गठित अटल डिबेट क्लब द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। भाषण प्रतियोगिता के जरिय बीजेपी सरकार की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *