ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल)- हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने हिमाचल प्रदेश में मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संगठन ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा और जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई है।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वह खुद कांगड़ा जिले में चुनाव प्रचार के लिए गए थे और जनता का रुख देखकर स्पष्ट लग रहा था कि हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और वहां की जनता ने उसी प्रकार का फैसला दिया है।

