हरिद्वार – हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हिमाचल जीत की बधाई दी।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का नतीजा है कि आज जनता ने बीजेपी को नकारते हुए कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में भारी जीत दिलाई है और इसके लिए वो हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त आ चुकी है और अब आने वाले समय में देश में जहां भी चुनाव होगा वहां कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्तिक शर्मा, कैश खुराना, नितिन तेश्वर, शुभम अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल, अशोक शर्मा और सुनील कुमार समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *