हरिद्वार – थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत सभी अतिसंवेदनशील गांवो बहादराबाद कस्बा, बोंगला, शान्तरशाह, ग्राम भारापुर भौरी, मरगूबपुर में आगामी होली के पर्व दृष्टिगत उपलब्ध पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, हुडदंगियो को चिन्हित कर 107/116 की कार्रवाई की जा रही है, आमजन से होली के पर्व एवं शबे बरात को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस – प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

