हरिद्वार – श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा अखाड़े की पवित्र छड़ी आज मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन पर्व पर सिद्धपीठ नगर की अधिष्ठात्री देवी माया देवी की पूजा अर्चना के पश्चात नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। माया देवी मंदिर में कन्या पूजन के बाद अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरी गिरी महाराज, महंत सुरेशानंद सरस्वती, राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी, सचिव महंत महेश गिरी, श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरी ने विधिवत अखाड़े की परंपरा अनुसार पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की तथा नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया।

पवित्र छड़ी छोटा बाजार, बड़ा बाजार होते हुए मोती बाजार स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर श्रवण नाथ मठ पहुंची, जहां निरंजनी अखाड़े के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, महंत राघवेंद्र पुरी, महंत राघवन ने पवित्र छड़ी की अगवानी की तथा पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। पवित्र छड़ी के प्रमुख महंत प्रेम गिरी ने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर पूरे भारतवर्ष में एकमात्र मंदिर है जो कि नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति है इसका निर्माण इसी कसौटी पत्थर से हुआ है जिससे पशुपतिनाथ नेपाल के शिवलिंग का निर्माण किया गया। आज इस पवित्र मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ का आह्वान करते हुए यहां पहुंची है और उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर उत्तराखंड की यात्रा के लिए 9 अक्टूबर को विधिवत रवाना होगी।

निरंजनी अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव महंत रवींद्र पुरी ने कहा सनातन धर्म की रक्षा एवं स्थापना के लिए आद्य जगतगुरु शंकराचार्य ने 4 वर्ष पूर्व पवित्र छड़ी यात्रा निकाली थी और चारों दिशाओं धन पताका फहराते हुए विद्यार्थियों को परास्त कर चार पीठों की स्थापना की थी। इसी परंपरा का प्रतीक यात्रा है जिसका उद्देश्य धर्म स्थापना उत्तराखंड के पौधों का संरक्षण संवर्धन और विकास करना तथा स्थानीय नागरिकों को जागरूक करना है। इस अवसर पर नगर विधायक व पूर्व मंत्री मदन कौशिक, महंत पशुपति गिरी, श्रीमंत पूर्णागिरि, मनोज गिरी, महंत हीरा भारती, महंत राजेंद्र गिरी, महंत वशिष्ठ गिरी, महंत राज गिरी, महंत रतन गिरी, महंत गवालापुरी, महाकाल गिरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *