हरिद्वार – कोरोना को लेकर केंद्र सरकार के निर्देश पर पूरे देश में मंगलवार को अस्पतालों में मॉक ड्रिल की गई। मंगलवार को हरिद्वार के मेला अस्पताल में भी बनाए गए कोविड अस्पताल में मॉकड्रिल की गई। जिला अस्पताल में पहुंचे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विकास दीप ने सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और स्वास्थय कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा की कोविड अस्पताल में कोरोना को लेकर की गई व्यवस्थाएं चाक चौबंद है। अस्पताल में सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन वाले साठ बेड की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में नौ वेंटीलेटर अस्पताल में चालू है इसके अलावा 21 वेंटीलेटर स्टैंड बाई में रखे गए है जरूरत पड़ने पर उन्हें भी चालू कर दिया जाएगा। कॉविड अस्पताल में अपना ऑक्सीजन प्लांट भी संचालित है, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि कोरोना को लेकर उनकी तैयारी पुख्ता है।

