हरिद्वार – पर्यावरण संरक्षण के लिए धर्मनगरी हरिद्वार में गँगा किनारे 2 किलोमीटर लंबी ऑक्सिजन लेन की कवायद शुरू हो गयी है। जटवाड़ा पुल से लेकर सिंहद्वार पुल तक इस लेन का निर्माण होगा। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा 2 किलोमीटर के दायरे में पीपल, बरगद, नीम और आंवले जैसे कई ऑक्सिजन देने वाले पेड़ लगाए जाएंगे। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव ललित नारायण मिश्र ने गंगा किनारे टहलने वाले लोगो के साथ ही कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव माँगे।
ललित नारायण मिश्र की पहल पर हरिद्वार को ये बड़ी सौगात मिलेगी। ललित नारायण मिश्र का पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑक्सीजन लेन बड़ा अभियान है। तमाम सामाजिक संगठनों के साथ बैठक में उन लोगो को भी बुलाया गया जो रोजाना गंगनहर के किनारे सुबह शाम टहलते है। इस अभियान को और बेहतर बनाने के लिए सभी लोगो से सुझाव माँगे गए। इस दौरान ललित नारायण मिश्र ने कहा कि ऑक्सिजन लेन बनाने के लिए जनसहभागिता बहुत जरूरी है।
बैठक में मौजूद सभी लोगो के सुझावों पर अमल किये जाने के बाद ही गँगा किनारे फलदार पेड़ों के साथ उन पेडों का रोपण किया जाएगा जो कार्बन डाइऑक्साइड का शोषण करने के साथ ही ज्यादा ऑक्सीजन देते है। जनसहभागिता के लिए सामाजिक संगठनों के साथ ही ऑक्सिजन लेन वाली जगह पर रोजाना टहलने वाले लोगो के सुझाव भी मांगे गए है।
वही राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य व समाजसेवी विमल कुमार ने कहा कि हरिद्वार में ऑक्सीजन लेन बनाने की पहल बहुत सराहनीय है। वृक्ष तो हर साल लगाए जाते हैं लेकिन उनमें बहुत कम पेड़ ही देखरेख के अभाव में सूख जाते है। इसलिए वह चाहते हैं कि जितने भी पेड़ लगे उनकी 100% देखभाल की जाए।

