नई दिल्ली – बुद्धपुर्णिमा के पावन पर्व पर श्रीराजमाता झंडेवाला मन्दिर के परमाध्यक्ष स्वामी राजेश्वरानन्द जी महाराज द्वारा दिल्ली के विभिन्न श्मशान घाटों पर पड़ी सैकड़ों कोरोना मृतकों के अस्थिअवशेषो को 26 मई बुधवार दोपहर 11 बजे सतिघाट पर विसर्जित किया जाएगा। जो कोरोना की वजह से अपनी जान गवा बैठे, कई बार परिवार के लोग भी कोरोना के डर से अपनों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होते हैं, यहां तक कि अपनों की अस्थियां भी लेने नही जाते है।
गौरतलब है कि स्वामी राजेश्वरानन्द जी महाराज द्वारा कोरोना काल से ही ऐसे लोगों की अस्थियों को हरिद्वार लाकर गंगा जी में विसर्जित कर रहे हैं।

