हरिद्वार – नेशनल हाईवे पर अवैध होर्डिंग लगाने वाले पर हरिद्वार पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों को एनएचएआई के साथ मिलकर हरिद्वार के रानीपुर झाल से रुड़की तक हाईवे किनारे लगे अवैध होर्डिंग्स को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि एनएचएआई के अधिकारियों के द्वारा हाईवे पर होर्डिंग्स लगाने के लिए किसी भी तरह की अनुमति नहीं लेने की बात कही गई है। 

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि हाईवे किनारे लगे अवैध होर्डिंग दुर्घटना का कारण बनते हैं, साथ ही इससे रेवेन्यू का भी नुकसान होता है। गलत ढंग से लगे होर्डिंग को चिन्हित करने के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *