हरिद्वार – मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में गंगनहर पुलिस द्वारा अभियुक्त को धर्मशाला के सामने पूर्वी अंबर तालाब गंग नहर से 52 पव्वे देसी शराब के साथ, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को ब्रह्मपुरी से 40 पव्वे देसी शराब के साथ तथा बुग्गावाला पुलिस ने अभियुक्ता 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचकर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।
