हरिद्वार – अंग्रेजी शराब के अलग स्थान पर अवैध भण्डारण के संबंध में मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस टीम ने एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर सम्बन्धित स्थल/दुकान पर छापेमारी करते हुए 17 जून को मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की।

बड़ी अन्नेकी बगीचे के पास तिराहे पर शटर खुली दुकान से शराब बरामद होने पर मौके पर उपस्थित दुकान मालिक मुकेश पुत्र नकली राम निवासी बड़ी अनेकी द्वारा उक्त शराब औरंगाबाद इंग्लिश वाइन शॉप की होना बताया एवं उक्त वाइन शॉप की अनुज्ञापी मधु शर्मा निवासी जगजीतपुर कनखल के पार्टनर त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मौके पर बुलाया गया।

त्रिवेन्द्र रावत द्वारा भण्डारण के सम्बन्ध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर मौके पर उपस्थित पुलिस टीम द्वारा शराब की सूची तैयार की गई। विभिन्न मार्का की कुल 165 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर को सुरक्षा दृष्टि से थाना सिड़कुल लाया गया।

अतिरिक्त समय देने पर भी त्रिवेन्द्र सिंह उपरोक्त द्वारा भण्डारण सम्बन्धित दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर थाना सिड़कुल में मु0अ0स0- 343/2023 धारा 60, 68,71 आबकारी अधिनियम बनाम त्रिवेन्द्र सिंह रावत पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम –

  1. S.S.I. शहजाद अली
  2. ASI चन्द्रमोहन
    3- C. नरेन्द्र राणा
    4- C. सुनील तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *