ब्यूरो नैनीताल

हल्द्वानी – खेल एवं महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। मीडिया से बात करते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 2024 में  उत्तराखंड में 38 वा राष्ट्रीय खेल का आयोजन होने जा रहा है इसको लेकर खेल विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी, हरिद्वार और देहरादून के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेल कराए जाएंगे इसके लिए खेल विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हल्द्वानी, देहरादून अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लगभग 70% काम पूरा हो चुका है 2023 तक काम को पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे कि 2024 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *