हरिद्वार – देशभर में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं इसी क्रम में हरिद्वार जिला पंचायत कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने ध्वजारोहण करके सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी बीसी छिम्मवाल और उपाध्यक्ष अमित चौहान समेत सभी जिला पंचायत सदस्य और कामचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर आज हरिद्वार के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दस करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने वादे के अनुसार सभी सदस्यों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने का जो संकल्प उन्होंने लिए है उसे वो जरूर पूरा करेंगे। आज हरिद्वार का ऐसा कोई गांव नही है जहां विकास कार्य नहीं चल रहे हैं।

अपर मुख्य अधिकारी बीसी छिम्मवाल ने बताया कि हरिद्वार जिला पंचायत के सभी गांवों में दस करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास उनके द्वारा किया गया है। जिला पंचायत के चुनाव होने के बाद उन्होंने विकास कार्यों की शुरुआत जिला पंचायत कार्यालय के सौंदर्यकरण से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *