हरिद्वार – पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद पूरे देश में आक्रोश है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास कुछ रह नही गया है उसकी हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसे हो गई है इसलिए पाकिस्तान के मंत्री उल्टे सीधे बयान दे रहे है।

सांसद निशंक विराट गीता महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे जहां उन्होंने गीता ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छोटे बच्चो को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने भी शिरकत की। इस दौरान जहां सांसद निशंक ने गीता को आत्मा से परमात्मा से जोड़ने का रास्ता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *