हरिद्वार – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हरिद्वार में प्रेस वार्ता वार्ता कर कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ शुरू होने की जानकारी दी। हरीश रावत ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ से 2024 लोक सभा चुनाव में आमूलचूल परिवर्तन होगा और कांग्रेस आगामी 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

इसके साथ ही हरीश रावत ने पिछले विधानसभा में कांग्रेस को मिली करारी हार के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि झूठे मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने वाले बयान का बीजेपी के बड़े नेताओं से लेकर भाजपा सरकार के सभी मंत्रियों ने जोरशोर से प्रचार किया जो कांग्रेस की हार का कारण बना। लोकसेवा आयोग भर्ती पेपर लीक मामले पर हरीश रावत ने कहा कि लोकसेवा आयोग के अधिकारी एक व्यक्ति मात्र है उसके अलावा अभी भी आयोग के अंदर और बाहर एक गिरोह काम कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि यूके एसएसएससी घोटाले में शामिल हाकम सिंह के संरक्षक के साथ ही पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड का नाम सामने आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *