हरिद्वार – हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन भारत के नाम से एक और किसान संगठन का गठन किया गया है। हरिद्वार कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष और कमलेश कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। ज्वालापुर में बैठक कर संगठन के अन्य कई पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
इस दौरान संजय चोपड़ा ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में तमाम किसान संगठन किसानों के हित की बात न करके केवल राजनीति कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने नया किसान संगठन बनाया है। सबसे पहले उनकी सरकार से मांग है कि उत्तराखंड में किसान आयोग का गठन किया जाए और अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी किसान प्रशिक्षण केंद्र खोला जाए।

