ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बंशीधर भगत ने कहा कि बड़े दुख की बात है आज नेता प्रतिपक्ष हमारे बीच नहीं रही, नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश लंबे समय से राजनीति में हमारे साथ थी, उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक हम लोगों ने मिलकर काम किया है, हमारा उनके साथ एक पारिवारिक संबंध था, उन्होंने कहा कि आज उनके निधन से जो क्षति उत्तराखंड वासियों को हुई है उसकी भरपाई कर पाना बहुत मुश्किल है, मैं उनके निधन पर परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं उनको अपने चरणों में स्थान दे और ईश्वर उनके परिवार को यह कष्ट सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति ओम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *