हल्द्वानी – प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री इंदिरा हृदयेश की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। इंदिरा हरदेश कांग्रेस की मंथन बैठक के लिए दिल्ली गई हुई थी। उत्तराखंड सदन में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था जहां इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही हल्द्वानी में इंदिरा हृदयेश के आवास पर लोगों की भाड़ी भीड़ जमा हो गई, हर कोई उनकी मौत के आहत है।

इंद्रा ह्रदयेश के निधन पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने दुःख जताया है, यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में उनका अहम योगदान, उनकी प्रदेश को अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *