हल्द्वानी (नैनीताल) – उत्तराखंड में वैक्सीन की कमी पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी व्यवस्थाएं फेल हो चुकी है वो केवल विदेश के भरोसे बैठी है, न ही हमारे पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है और ना ही दवाई, ब्लैक फंगस की भी कोई तैयारी नहीं की गई है, अब तक राज्य मैं 1 प्रतिशत जनता को भी वैक्सीन नहीं लग पाई है, ऐसे में सरकार इस कोरोना महामारी को रोकने में भी पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही हैं। आने वाली तीसरी लहर सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करेगी ऐसे में अब हमें सबसे ज्यादा बच्चों का ध्यान रखने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *