हरिद्वार – कोविड के खिलाफ लड़ाई में सामाजिक दूरी, मास्क के साथ वैक्सीन काफी कारगर साबित हुआ है। जनपद में लगातार वैक्सीनेशन कार्य चल रहा है। इसी क्रम में आज पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार इन्द्रलोक सामुदायिक केंद्र में कोविड-19 के लिए वेक्सीलेशन कैम्प की शुरुआत सुबह 10 बजे किया गया।
शिविर शुरू करते समय नरेन्द्र सिंघह तेवतिया, अरविंद सैनी, मुख्तयार सिंह, रणधीर सिंह, अशोक गैरा, प्रेम चंद सैनी, चौ0 देवपाल सिंह राठी, नरेशपाल बलियान व मैडिकल स्टाफ में मनीष व पी पी सहगल उपस्थित रहे। क्षेत्र के लोगों में भी वैसिनेशन कैम्प को लेकर काफी उत्साह दिखा।


