ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के बुध पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा की आम जनता कोरोना महामारी से परेशान है ऊपर से केंद्र सरकार डीजल, पेट्रोल के दामों में लगातार बढोतरी कर रही है जिससे लोगों का बजट बिगड़ चुका है लगातार महंगाई चरम पर है लेकिन केंद्र सरकार महंगाई रोकने के बजाय और महंगाई को बढ़ावा दे रही है ऐसे में केंद्र सरकार तत्काल बढ़े हुए पेट्रोल डीजल के दाम कम करे नही तो कांग्रेस आने वाले समय मे उग्र आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *