हरिद्वार – विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोग अलग-अलग ढंग से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। हरिद्वार में इनरव्हील क्लब की सदस्य महिलाओं ने 1500 सीडबॉल बनाकर तैयार की और उन्हें सड़क, रेलवे लाइन के दोनों ओर, खाली जमीनों पर और सड़कों के डिवाइडर जैसी जगह पर डाला। यह बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का एक खास तरीका है।
क्लब की अध्यक्ष विनीत गोनियाल और सेक्रेटरी मोनिका अरोड़ा ने बताया कि वह हर साल सीडबॉल बनाकर वृक्षारोपण करती हैं। इनमें नीम, बरगद, आम और पीपल जैसे पेड़ों के बीज के साथ खाद मिला कर डाला जाता है। जिससे कम देखभाल के साथ ही अच्छे पेड़ उग आते है। साथ उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

